Home » Uncategorized » पांच लाख रुपये के सोने- चांदी का जेवर व वर्तन चुरा कर ले भागे चोर

पांच लाख रुपये के सोने- चांदी का जेवर व वर्तन चुरा कर ले भागे चोर

Share:


काराकाट स्थानीय बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में सेंधमारी कर रात अज्ञात चोर लगभग पांच लाख रुपये के सोने- चांदी का जेवर व वर्तन चुरा कर ले भागे। भुक्तभोगी दुकानदार द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बाजार वासियों के अनुसार हसन बाजार भोजपुर थाना के कटर निवासी रामाशंकर सेठ इस बाजार के एक मार्केट में आभूषण व वर्तन की दुकान खोल रखे हैं। बीती रात अज्ञात चोर दीवाल काट मार्केट में घुस आए, और सटर तोड़ कर दुकान में रखे सोने- चांदी का जेवर व कीमती वर्तन लेकर भाग निकले। दुकानदार के अनुसार गत सितम्बर महीने में भी दुकान से 1.88 लसख रुपये की चोरी कर ली गई थी। इस घटना में भी करीब पांच लाख रुपये की समान चुरा ली गई है।

Leave a Comment