काराकाट थाना क्षेत्र के गोड़ारी बाजार स्थित एक मार्केट के समीप से एक बाइक अज्ञात चोर चुरा कर ले भागे। भुक्तभोगी बाइक मालिक द्वारा प्रथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया गया है। बाइक इसी थाना के हटिया निवासी ललन सिंह की बताई जा रही है। बाजार वासियों के अनुसार उनका पुत्र चंदन बाइक से बाजार ऐसे थे। मार्केट के सामने खड़ी कर कुछ सामान खरीदने चले गए। जब वापस लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक की सुराग नहीं मिल सका। एसआई मिथिलेश कुमार के अनुसार छानबीन की जा रही है।








