काराकाट वारंटी को गिरफ्तार करने गई स्थानीय थाने की पुलिस ने गुरुवार को इटढिया टोला स्थित एक घर से 12 बोर की एक एकनाली बंदूक बरामद करते हुए गृहस्वामी को भी गिरफ्तार कर लिया। गृहस्वामी विहारी सिंह व गिरफ्तार वारंटी राम वकील सिंह उसी गांव के निवासी बताए गए हैं। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को देख पड़ोसी विहारी सिंह भागने लगा। वारंटी राम वकील सिंह को गिरफ्तार कर शक के आधार पर उसके घर की तलाशी ली गई। जहां से 12 बोर का एकनाली बंदूक बरामद किया गया। इस मामले में गृहस्वामी विहारी सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।वहीं एक अन्य छापामारी में मिश्रवलिया गांव से दूसरे वारंटी अरविंद राम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके विरुद्ध पूर्व के किसी मामले में व्यवहार न्यायालय बिक्रमगंज से वारंट निर्गत है।








