काराकाट विधानसभा चुनाव के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने व शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर शुक्रवार को स्वीप कोधनग के तहत जीविका दीदियों व आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।जीविका दीदी व सेविकाओं ने विभिन्न पंचायत व वार्डों में घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में सबसे पहले मतदान के लिए प्रेरित किया।इस दौरान इनके द्वारा मतदान के महत्व से अवगत कराते हुए बताया गया कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए हर एक वोट जरूरी है। वहीं उच्च विद्यालय ओसांव व प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय आदि कई स्कूली बच्चियों ने आकर्षक रंगोली कार्यक्रम, मेहदी प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट जरूरी का संदेश दिया। जीविका दीदियों व सेविकाओं ने मेहंदी डिजाइन के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। ग्रामीणों की मानें तो इन कलात्मक गतिविधियों के जरिए वोट देने की अपील ने लोगों में उत्साह सुर जिम्मेवारी की भवना को बढ़ाया है।








