Home » Uncategorized » सर्पदंश से सपेरा की हुई मौत

सर्पदंश से सपेरा की हुई मौत

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के शहरी गांव में सर्पदंश से एक सपेरे की मौत इलाज के लिए ले जाने के दौरान हो गई। मृत सपेरा सोमारू नट उसी गांव का निवासी बताए गए हैं। खुर्शीद आलम व अन्य ग्रामीणों के अनुसार घटना दो दिन पहले घटी। बताया गया कि वे पड़ोसी के आग्रह पर उंसके घर में छुपे एक भयंकर विषैले सर्प को निकालने गए हुए थे। सपेरे ने सांप को पकड़ लिया, तभी नजर चूकते ही सर्प ने सपेरे को काट लिया। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए बिक्रमगंज ले जाया गया। परन्तु बीच रास्ते में ही सपेरे ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पिता की मौत भी सर्प के काटने से ही हुई थी।

Leave a Comment