Home » Uncategorized » मोथा 52 बीघा के पोखरा और वहां बने छठ घाट का निरीक्षण एसडीएम ने किया।

मोथा 52 बीघा के पोखरा और वहां बने छठ घाट का निरीक्षण एसडीएम ने किया।

Share:

काराकाट प्रखण्ड के मोथा मौजा स्थित 52 बीघा के पोखरा और वहां बने छठ घाट का निरीक्षण शनिवार को एसडीएम प्रभात कुमार ने किया। उन्होंने पानी की गहराई भांप सबसे पहले बैरिकेटिंग कराने व गोताखोरों की व्यवस्था कराने का निर्देश वहां मौजूद बीडीओ,सीओ व पूजा समिति के लोगों को दिया। कहा कि पूजा की सफलता आत्म सुरक्षा में है। व्रतियों को सुविधा उपलब्ध कराना व उनपर निगरानी रखना पूजा समिति के साथ प्रशासन का भी दायित्व है। घाट पर की जा रही रोशनी की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इसे और विस्तारित करना चाहिए ताकि व्रतियों को जलाशय के निचले भाग तक रोशनी मिल सके। इसके पहले समिति के अध्यक्ष रविन्द्र राम व अन्य सदस्यों से छठघाट, तालाब के अंदर बने अर्धनिर्मित सूर्यमन्दिर तक जाने वाले मार्ग आदि की जानकारी लेते हुए कई निर्देश भी दिए। घाट पर नहाने आई महिला वरस्तीयों से मिल सुविधा-असुविधा की जानकारी ली। हलाकि व्रतियों ने पूजा समिति द्वारा की गई व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की।मौके पर बीडीओ राहुल कुमार सिंह, सीओ डा रितेश कुमार, राजस्व अधिकारी ध्रुव कुमार के साथ पूजा समिति के कई लोग थे।

Leave a Comment