Home » Uncategorized » अज्ञात महिला का शव बरामद

अज्ञात महिला का शव बरामद

Share:

काराकाट थाना क्षेत्र के करूप गांव के पश्चिमी भाग स्थित धवनी- जयश्री राजवाहा से शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।मौके पर मौजूद सीओ डा रितेश कुमार के अनुसार शव करीब 55 वर्षीय किसी अज्ञात महिला का है। अभी तक शव का पहचान नहीं हो पाया है। पहचान की प्रकिया पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।ग्रामीणों के अनुसार दिन के लगभग 11 बजे नहर में परसिया पुल के समीप महिला का शव देख बच्चों के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। आशंका है कि किसी कार्यवश नहर के किनारे गई होगी,जहां पैर फिसलने नहर में गिर डूब गई।

Leave a Comment