काराकाट

स्थानीय पुलिस ने बदिलाडीह गांव से मारपीट के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में उक्त गांव के विक्रमा सिंह का पुत्र कपिल सिंह और रामनरेश सिंह बताया गया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि उक्त दोनों के विरुद्ध गांव के ही मंतोष कुमार के द्वारा मारपीट की मामला को लेकर कांड संख्या 545/ 25 दर्ज कराया गया है,जिसमें मारपीट का सर फोड़ने का आरोप लगाया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।








