Home » Uncategorized » चार में तीन मामला का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

चार में तीन मामला का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

Share:

काराकाट प्रखण्ड कार्यालय स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को भूमि विवाद से जुड़ी समीक्षात्मक बैठक हुई,जिसमें कुल चार में से तीन मामलों का निपटारा कर लिया गया। सीओ डा रितेश कुमार के अनुसार क्षेत्र के अमौना,बाराडीह,कायस्थ बहुआरा व भोपतपुर गांवों से भूमि विवाद संबंधी कुल चार मामले लाए गए थे। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलील सुनने व राजस्व कर्मचारी तथा अंचल अमीन के प्रतिवेदन के आधार पर उनमें से तीन मामले निपटा लिए गए। जबकि जमीन सम्बन्धी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण भोपतपुर का एक मामला अग्रिम कार्रवाई के लिए सुरक्षित कर लिया गया। यहां बबन राम व सुदामा राम के बीच विवाद में दूसरे पक्ष को दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु सात दिनों का समय दिया गया है।बाकी तीन मामलों में दोनों पक्षों ने उस निर्णय पर अपनी सहमति भी जताई। मौके पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार व पुलिस के अन्य अधिकारी थे।

Leave a Comment