काराकाट स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के नवादा टोला स्थित एक झोपड़ीनुमा घर से छापामारी कर 30 लीटर देसी शराब बरामद

की है। हलाकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में वहां से 30 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद की गई है। परन्तु पुलिस की भनक पर कारोबारी किसी तरह भागने में सफल रहा।







