Home » Uncategorized » मनरेगाकर्मियों ने किया शोकसभा आयोजित

मनरेगाकर्मियों ने किया शोकसभा आयोजित

Share:

काराकाट दावथ प्रखण्ड में कार्यरत पीआरएस कामता प्रसाद के आकस्मिक मौत पर सोमवार को स्थानीय मनरेगा कर्मियों ने शोक सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यालय परिसर में आयोजित शोक सभा में कर्मियों द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रख उस दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। लेखापाल रूपेश स्नेही के अनुसार वे दिनारा थाना के जमसोना गांव के निवासी थे।उनकी मौत आज सुबह इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर वाराणसी में हुई। वे गत 30 दिसम्बर को सड़क हादसा में गम्भीर रूप से घायल हो गए थे।शोक सभा में कार्यपालक सहायक दिनेश कुमार,सत्यनारायण राम,ओंकार नाथ ओम,लालबाबू कुमार, रूपेश कुमार,रामता कुमार व रविन्द्र कुमार सिंह समेत लगभग सभी पीआरएस शामिल थे।

Leave a Comment