Home » Uncategorized » 75 जरूरतमंदों के बीच प्रशासनिक स्तर पर कम्बल वितरित

75 जरूरतमंदों के बीच प्रशासनिक स्तर पर कम्बल वितरित

Share:

काराकाट प्रखण्ड के मुंजी,काराकाट बाजार,करूप बाजार,गोड़ारी व कुरुर के अनुसूचित जाति मुहल्लों में रविवार को 75 जरूरतमंदों के बीच प्रशासनिक स्तर कम्बल वितरित किया गया। बीडीओ राहुल कुमार सिंह के द्वारा मुंजी,काराकाट व कुरुर के 50 जरूरतमंद महिला व पुरुषों के बीच कम्बल वितरित किया गया,जबकि सीओ डा रितेश कुमार ने मुंजी व काराकाट के अलावे गोड़ारी व करूप के लोगों को दिया गया। कम्बल पाकर चंद्रमुखी देवी, सुमित्रा कुवंर,गौरी कुवंर,आशा देवी व गोड़ारी के अमिका राम,विनोद राम व सुरेश राम सहित अन्य महिला – पुरुषों में खुशी व्यक्त करते हुए पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। कहा कि अब ठंड से काफी हद तक राहत मिलेगा। बीडीओ राहुल कुमार सिंह के अनुसार प्रखण्ड-अंचल से आज 125 से अधिक कम्बल वितरण का लक्ष्य है।मौके पर बीएओ दिलीप कुमार व अनिल कुमार पासवान सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment