Home » Uncategorized » हिन्दू नव वर्ष मनाने को लेकर हुई बैठक

हिन्दू नव वर्ष मनाने को लेकर हुई बैठक

Share:

सासाराम जिला के  काराकाट में हिन्दू नव वर्ष मनाने को लेकर  बिक्रमगंज के दुर्गाडीह मोड़  स्थित मनीष मिश्रा के आवास पर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रामजी पाण्डेय उर्फ़ बड़क बाबा व संचालन बिरेन्द्र तिवारी ने की। जिसमें आगामी हिंदू नव वर्ष के भव्य एवं पारंपरिक आयोजन को लेकर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में सभी संगठन प्रमुख, समाज के गणमान्य नागरिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष हिंदू नव वर्ष को और अधिक शानदार, अनुशासित एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध तरीके से मनाया जाएगा। साथ ही बिक्रमगंज स्थित आस्कामिनी मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसे चारों मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर जाकर समापन किया जाएगा। वही हर घर पर भगवा ध्वज लगाने का भी निर्णय बैठक में लिया गया। वक्ताओ में शामिल बिरेन्द्र तिवारी, मदन प्रसाद वैश्य,संजय तिवारी,संतोष भंडारी,चन्दन तिवारी ने कार्यक्रम को सुनियोजित तरीके से करने पर प्रकाश डाला।इस मौके पर बैठक में चुल्लू तिवारी, गुड्डू बाबा, राजू पाण्डेय, अमित मिश्रा, बिट्टू दुबे, रंजीत मिश्रा,कुश पाण्डेय सहित सैंकड़ो लोग मौजूद थे।

Leave a Comment