Home » Uncategorized » सामाजिक एकता का प्रतीक होली शांति,प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेवारी है:- बीडीओ

सामाजिक एकता का प्रतीक होली शांति,प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेवारी है:- बीडीओ

Share:

काराकाट स्थानीय थाना परिसर में शनिवार के शाम होली को लेकर शांति समिति की बैठक बीडीओ राहुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अधिकारियों ने आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए। इसके पहले उपस्थित लोगों ने कई सुझाव भी दिया। बीडीओ ने कहा कि सामाजिक एकता का प्रतीक होली शांति,प्रेम और आपसी सद्भाव के साथ मनाना हम सबकी जिम्मेवारी है उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने की सलाह भी दिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने कहा कि डीजे का उपयोग नहीं होगा। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में वार्ड पार्षद सुरेश माली, समाजसेवी रामनारायण पासवान, मुन्ना भारती,विकाश कुमार व अजित सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Comment