Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत वर्ग छह से आठ के 36 बच्चों का दल बोध गया व गयाजी के लिए प्रस्थान किया

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत वर्ग छह से आठ के 36 बच्चों का दल बोध गया व गयाजी के लिए प्रस्थान किया

बस खुलने का इंतजार करते बच्चे

Share:

काराकाट प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय बेनसागर,मध्य विद्यालय अमौना व धवनी समेत आठ विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का दल शनिवार को अलग-अलग बसों से शैक्षणिक परिभ्रमण पर गयाजी के लिए रवाना हुआ। बेनसागर के बच्चों को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव शिल्पा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रधानाध्यापक राजनाथ राम के अनुसार मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत वर्ग छह से आठ के 36 बच्चों का दल बोध गया व गयाजी के लिए प्रस्थान कियाबस खुलने का इंतजार करते बच्चे ।सभी बच्चे वहां ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कर उससे जानकारी हासिल करेंगे। शिक्षक मदन मोहन सिंह,दामोदर तिवारी व शिक्षिका राजबाला कुमारी उन स्थलों की पूरी जानकारी देंगे।मध्य विद्यालय अमौना के 36 बच्चों का दल भी एक अलग बस से शैक्षणिक परिभ्रमण पर बोधगया के लिए प्रस्थान किया। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखा बस को विदा किया। म.वि.धवनी के एचएम अख्तर जमा के अनुसार शिक्षक अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में बच्चों का दल गयाजी के लिए प्रस्थान किया।

Leave a Comment